देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन बेहतर ढंग से जारी है: बाइडन ने चिनफिंग की अनुपस्थिति पर कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल होते तो अच्छा होता, लेकिन यह (सम्मेलन) ‘‘बेहतर ढंग से जारी है।’’
नयी दिल्ली, नौ सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल होते तो अच्छा होता, लेकिन यह (सम्मेलन) ‘‘बेहतर ढंग से जारी है।’’
बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा पर अपने साथ आये अमेरिकी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
यह पूछे जाने पर कि क्या शी चिनफिंग की गैर मौजूदगी का जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन पर असर पड़ा है, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उनका यहां होना अच्छा होता लेकिन कोई बात नहीं, शिखर सम्मेलन बेहतर ढंग से जारी है।’’
चिनफिंग की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह हर देश को तय करना है कि ऐसे शिखर सम्मेलनों में उनका प्रतिनिधित्व किस स्तर पर होगा और किसी को भी इस संबंध में ज्यादा मतलब नहीं निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि उस देश ने क्या रुख अपनाया है, उस देश ने विचार-विमर्श और नतीजों में कितना योगदान दिया है।’’
जयशंकर ने कहा कि चीन ने जी20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न नतीजों का समर्थन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)