विदेश की खबरें | भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के ‘‘बेहतर नतीजे’’ हासिल किये गये: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के ‘‘बेहतर नतीजे’’ हासिल किये गये और इस दौरान बहुत ही सकारात्मक कार्य हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मास्को, 24 नवंबर रूस ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के ‘‘बेहतर नतीजे’’ हासिल किये गये और इस दौरान बहुत ही सकारात्मक कार्य हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने शुरूआती संबोधन में बुधवार को कहा था, ‘‘पिछले साल जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मुझे औपचारिक तौर पर जी20 की अध्यक्षता सौंपी थी तब मैंने कहा था कि हम इस मंच को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्रवाई उन्मुख और निर्णायक बनाएंगे। एक साल में, हमने एक साथ मिलकर यह हासिल किया है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम सभी मिलकर जी20 को नयी ऊंचाइयों पर ले गए हैं।’’

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि भारत की (जी20 की) अध्यक्षता में उल्लेखनीय कार्य हुए और बेहतर नतीजे प्राप्त हुए।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यूक्रेन मुद्दे पर स्थिति अलग-अलग है, विभिन्न देशों ने अलग-अलग वाक्यांशों का इस्तेमाल किया और इनके जवाब में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर इस संबंध में अपना विस्तृत मूल्यांकन प्रदान किया।’’

डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में पुतिन ने भारत को उसकी अध्यक्षता के दौरान उल्लेखनीय कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। भारत ने 9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी