देश की खबरें | सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' के साथ होगी जी20 फिल्म महोत्सव की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी20 फिल्म महोत्सव की शुरुआत सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' फिल्म के साथ होगी। जी20 फिल्म महोत्सव का लक्ष्य सिनेमा के क्षेत्र में जी20 और आमंत्रित देशों के बीच मौजूद जीवंत और सहयोगात्मक साझेदारी को और मजबूत बनाना है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त जी20 फिल्म महोत्सव की शुरुआत सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' फिल्म के साथ होगी। जी20 फिल्म महोत्सव का लक्ष्य सिनेमा के क्षेत्र में जी20 और आमंत्रित देशों के बीच मौजूद जीवंत और सहयोगात्मक साझेदारी को और मजबूत बनाना है।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) और विदेश मंत्रालय का जी20 सचिवालय इस महोत्सव का आयोजन करेगा, जिसका उद्घाटन दिग्गज अभिनेता विक्टर बनर्जी और जी20 शेरपा अमिताभ कांत करेंगे। यह फिल्म महोत्सव 16 अगस्त से दो सितंबर तक यहां आईआईसी में आयोजित किया जाएगा।

आईआईसी के निदेशक के. एन. श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, ''भारत के थीम वाक्य वसुधैव कुटुंबकम (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) के अनुरूप, यह पुरस्कार प्राप्त फीचर फिल्में प्रत्येक देश के मुद्दों और समस्याओं को प्रतिबिंबित करती हैं, पहचान के सवालों को हल करती हैं, उन्हें यादों से जोड़ती हैं और सामाजिक राजनीति आदि जैसी अन्य चीजों को दर्शाती हैं।''

इस फिल्म महोत्सव में सोलह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की 'वी आर स्टिल हियर', ब्राजील की 'एना अनटाइटल्ड', जापान की 'एरिस्टोक्रेट्स', मैक्सिको की 'मेजक्विट्स हार्ट' और दक्षिण कोरिया की 'डिसीजन टू लीव' शामिल हैं।

जी20 देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों द्वारा अभी और कई फिल्मों के नाम दिए जाएंगे।

फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए प्रवेश अभी भी खुला है और निशुल्क है। फिल्मों की स्क्रीनिंग आईआईसी के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी