जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों ने एलिशिया यी को स्वतंत्र निदेशक बनाने का प्रस्ताव नकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशक के तौर पर एलिशिया यी की निदेशक मंडल में दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशक के तौर पर एलिशिया यी की निदेशक मंडल में दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को देर रात दी गई सूचना में कहा कि एलिशिया की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव को सिर्फ 42 प्रतिशत शेयरधारकों का ही समर्थन मिला जबकि 57.97 प्रतिशत मत इसके खिलाफ थे।

एलिशिया को तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की संस्तुति की गई थी। लेकिन शेयरधारकों की मंजूरी नहीं मिलने पर उन्होंने 13 जुलाई, 2023 की तारीख से पद छोड़ दिया।

एलिशिया सलाहकार कंपनी कॉर्न फेरी की सिंगापुर स्थित वाइस चेयरमैन (उपभोक्ता बाजार) हैं।

जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि एलिशिया की नियुक्ति को अस्वीकार कर दिए जाने के बाद कंपनी का निदेशक मंडल कंपनी अधिनियम और सेबी प्रावधानों के अनुरूप अपनी सांगठनिक संरचना के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\