विदेश की खबरें | जी-7 शिखर सम्मेलन: विश्व के कई नेता जापान पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जापानी प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यहां पहुंचने के बाद उनसे मुलाकात की। किशिदा शुक्रवार को इस तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी वार्ता करेंगे।
जापानी प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यहां पहुंचने के बाद उनसे मुलाकात की। किशिदा शुक्रवार को इस तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी वार्ता करेंगे।
किशिदा ने बाइडन से कहा कि जापान-अमेरिका गठबंधन ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का आधार है।’’
बाइडन ने कहा, ‘‘जब हमारे देश एक साथ खड़े होते हैं तो हम और मजबूत होते हैं और मेरा मानना है कि जब हम ऐसा करते हैं तो पूरी दुनिया सुरक्षित होती है।’’
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने कहा कि रूसी हमले का मुद्दा अहम है और इस पर शिखर सम्मेलन में बातचीत प्रमुखता से होगी।
उन्होंने पत्रकारों से कहा,‘‘ इसमें युद्धक्षेत्र के बारे में बातचीत होगी।’’ साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जी7 नेता प्रतिबंधों में किसी भी प्रकार की खामी को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगे ताकि प्रतिबंधों का ज्यादा से ज्यादा प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।
सम्मेलन के मद्देनजर हिरोशिमा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक बृहस्पतिवार को जापान पहुंचे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय बैठक के दौरान, सुनक और किशिदा रक्षा, व्यापार, निवेश, तकनीकी और जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
जी-7 में जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है।
कई अन्य देशों को भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है जिनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया अतिथि देशों के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के ऑनलाइन तरीके से इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)