देश की खबरें | जी-20 शिखर सम्मेलन : डब्ल्यू-20 की अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की

(फोटो के साथ)

जम्मू, सात जनवरी जी-20 समूह के संगठन डब्ल्यू-20(महिला-20) की भारतीय अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा ने शनिवार को यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के मुताबिक डॉ संध्या पुरेचा ने लैंगिक समानता पर उपराज्यपाल के साथ जी-20 समूह के आधिकारिक दृष्टिकोण और लक्ष्यों को साझा किया।

उपराज्यपाल ने डब्ल्यू-20 को महिला नीत विकास और एक समान और समतापूर्ण समाज को लेकर उसके प्रयासों को केंद्रशासित प्रदेश में सभी सहयोग और समर्थन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

प्रवक्ता के मुताबिक डॉ पुरेचा ने उपराज्यपाल के साथ जी-20 चर्चाओं में लैंगिक समानता संबंधी विचारों को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों को भी साझा किया।

उन्होंने जी-20 नेताओं की नीतियों और प्रतिबद्धताओं का भी उल्लेख किया जो लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)