नयी दिल्ली, 16 अप्रैल जी-20 समूह के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों की बैठक सोमवार से वाराणसी में शुरू होगी जिसमें टिकाऊ खेती और स्वस्थ लोगों के लिए खाद्य प्रणालियों पर चर्चा होगी।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस बैठक में कृषि अनुसंधान एवं विकास पर चर्चा होगी। इसमें खाद्य सुरक्षा एवं पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, डिजिटल कृषि, सार्वजनिक निजी साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारत की अध्यक्षता में जी-20 पहल के तौर पर ‘मोटा अनाज और अन्य प्राचीन अनाज अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान पहल (महर्षि)’ पर चर्चा का भी प्रस्ताव लाया गया है।
'महर्षि' पहल का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के दौरान और इसके बाद अनुसंधान साझेदारियों को बढ़ाना और मोटे अनाज एवं अन्य प्राचीन अनाजों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
बयान के अनुसार, अमेरिका, चीन, रूस और यूरोपीय संघ (ईयू) समेत जी-20 सदस्य देशों के लगभग 80 विदेशी प्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे। बैठक में आमंत्रित मेहमान देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY