देश की खबरें | जी-20: दिल्ली मेट्रो चार से 13 सितंबर के बीच विशेष काउंटर से ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की बिक्री करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो चार से 13 सितंबर के बीच अपने 36 स्टेशनों पर विशेष काउंटर के जरिये ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की बिक्री करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो चार से 13 सितंबर के बीच अपने 36 स्टेशनों पर विशेष काउंटर के जरिये ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की बिक्री करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की दो श्रेणी होंगी जिनमें पहले की वैधता एक दिन के लिए होगी जबकि दूसरे की वैधता तीन दिन होगी और इसके जरिये यात्री ‘असीमित बार’ मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की नियमित तौर पर बिक्री की जाती है लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए इन कार्ड की बिक्री के लिए समर्पित काउंटर बनाए गए हैं जहां सोमवार से लेकर अगले 10 दिन तक इनकी बिक्री होगी।

जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन नयी दिल्ली में नौ सितंबर से 10 सितंबर के बीच प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि यह समर्पित काउंटर ‘‘उन जी-20 प्रतिनिधियों और विदेशी मेहमानों को सुविधा प्रदान करेंगे जिनकी रुचि दिल्ली आने के बाद संभवत: यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने में होगी।’’

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि एक दिन की वैधता वाले कार्ड की कीमत 200 रुपये होगी जबकि तीन दिन की वैधता वाले कार्ड की कीमत 500 रुपये होगी जिसमें 50 रुपये की सुरक्षा राशि भी शामिल है।

डीएमआरसी के मुताबिक, जिन 36 स्टेशनों पर इन कार्ड की बिक्री के लिए समर्पित काउंटर बनाए जाएंगे उनमें कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नयी दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो, आईटीओ, हौज खास, नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर, अक्षरधाम, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन कार्ड से पर्यटक पूरे नेटवर्क में असीमित बार दिन की पहली सेवा से लेकर आखिरी सेवा तक यात्रा कर सकते हैं।

डीएमआरसी ने कहा, ‘‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर प्रवेश और निकासी में अंतर होने, तय समयसीमा से अधिक समय तक प्रणाली में रहने आदि के लिए जुर्माने की वसूली नहीं की जाएगी।’’

भारत के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क दिल्ली मेट्रो को दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो प्रणालियों में से एक माना जाता है। शहर के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थल इससे जुड़े हैं जिनमें लाल किला, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर, कालकाजी मंदिर, कुतुब मीनार प्रमुख हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक इन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली मेट्रो के विभिन्न कॉरिडोर में यात्रा कर पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटक अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए ‘दिल्ली मेट्रो रेल’ ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐप के होम पेज पर ‘टूर गाइड’ का विकल्प है जहां से वे आसपास के सभी स्टेशनों और पर्यटन स्थलों की सूची प्राप्त कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड