जरुरी जानकारी | फ्यूचर रिटेल के समाधान पेशेवर दिवाला कार्यवाही की अंतिम तिथि बढ़वाने के लिए एनसीएलटी पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के समाधान पेशेवर (आरपी) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में आवेदन देकर कंपनी के कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर करने का अनुरोध किया है।
नयी दिल्ली, 16 अगस्त कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के समाधान पेशेवर (आरपी) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में आवेदन देकर कंपनी के कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर करने का अनुरोध किया है।
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के दिवाला पेशेवर ने एनसीएलटी की मुंबई शाखा में आवेदन कर फ्यूचर रिटेल लिमिटेड की सीआईआरपी से 29 दिन के समय को बढ़ाने का अनुरोध किया है।
इसके अनुसार, एफआरएल के समाधान पेशेवर ने एनसीएलटी की मुंबई शाखा में आवेदन देकर कंपनी की कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करने की तिथि 17 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर करने का आग्रह किया है।
अगर यह आवेदन मंजूर हो जाता है तो यह एफआरएल की दिवाला कार्यवाही के लिए तीसरा विस्तार होगा।
पिछले महीने, एनसीएलटी ने एफआरएल की याचिका को स्वीकार करते हुए समय सीमा 17 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी थी। अप्रैल में, एनसीएलटी ने सीआईआरपी को पूरा करने के लिए एफआरएल को 15 जुलाई, 2023 तक 90 दिनों का विस्तार दिया था।
दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता अधिनियम (आईबीसी) के अंतर्गत सीआईआरपी को 330 दिन के अंदर पूरा करना होता है। इसमें मुकदमेबाजी के दौरान लगने वाला समय भी शामिल है।
एफआरएल के खिलाफ सीआईआरपी कर्ज लौटाने में चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को शुरू की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)