जरुरी जानकारी | फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने एनसीडी पर 12.75 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने दो गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) पर 12.75 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने दो गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) पर 12.75 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है।

एफईएल ने बाजार नियामक को दी गई सूचना में कहा कि भुगतान की तय तारीख 16 फरवरी, 2023 थी लेकिन वह इसका भुगतान नहीं कर पाई। उसने कहा, "कंपनी 16 फरवरी, 2023 को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर ब्याज के संबंध में अपने दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ है।’’

दोनों श्रृंखलाओं के लिए डिबेंचर की कूपन दर 9.60 प्रतिशत है। भुगतान चूक का शिकार हुई सकल मूल राशि 265 करोड़ रुपये है।

एफईएल ने हाल ही में कई गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर ब्याज के भुगतान में चूक की थी।

कर्ज में डूबा फ्यूचर समूह कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष अपने परिचालन लेनदारों द्वारा दायर तीन याचिकाओं का सामना कर रहा है। एफईएल के कर्जदाताओं ने फर्म का फोरेंसिक ऑडिट कराने के लिए एक ऑडिटर भी नियुक्त किया है।

कंपनी विनिर्माण, व्यापार, परिसंपत्तियों को लीज पर देने और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के कारोबार में लगी हुई है। यह फ्यूचर ग्रुप के लिए खुदरा बुनियादी ढांचे का विकास, उसका स्वामित्व और पट्टे पर देने का काम करता था।

फ्यूचर समूह की एक अन्य फर्म फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन लिमिटेड (एफएलएफएल) ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके प्रबंध निदेशक विष्णुप्रसाद एम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस