देश की खबरें | जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बिना कोविड-19 संदिग्ध का अंतिम संस्कार करें : ओडिशा सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलक्टर, एसपी, नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 संदिग्धों की मौत होने पर उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बिना उनका अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 28 जुलाई ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलक्टर, एसपी, नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 संदिग्धों की मौत होने पर उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बिना उनका अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट का इंतजार करने के कारण संदिग्धों के अंतिम संस्कार में देरी का पता चलने के बाद राज्य सरकार ने एक पत्र जारी किया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट में PF का पैसा बना लोगों के लिए सहारा, चार महीने के भीतर निकाले गए 30,000 करोड़.

गौरतलब है कि गंजाम जिले में कोरोना वायरस की रिपोर्ट लंबित होने के कारण एक पुलिस कर्मी के शव को कथित तौर पर अस्पताल में लावारिस छोड़ दिया गया था और उसे कोई हाथ नही लगा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. महापात्रा ने सभी जिला कलक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि हम वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं और कई एहतियात बरतें जा रहे हैं और ऐसे में कोविड नियमों के तहत मृतक के परिवार के परामर्श के बाद शव का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार किया जाना जरूररी है। ’’

यह भी पढ़े | पुडुचेरी: कोरोना के 141 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,011 हुई, अब तक 47 की मौत: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोहपात्रा ने कहा कि इससे शोकाकुल परिवार की पीड़ा कम होगी। इसलिए आगे किसी की भी मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करने में कोई देरी ना की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\