एजेंसी न्यूज

ब्रिटेन में चंदे से भारतीय मूल की महिला के अंतिम संस्कार के लिए राशि जुटाई

अनुसूया चंद्र मोहन का हाल ही में निधन हो गया। उनकी बेटी भी इस घातक संक्रमण से ग्रस्त हैं। ब्रिटेन तथा भारत में अनुसूया के परिवार वाले चाहते हैं कि उनकी बेटी जेनिफर अंतिम संस्कार से पहले आखिरी बार मां को देख ले।

ब्रिटेन में चंदे से भारतीय मूल की महिला के अंतिम संस्कार के लिए राशि जुटाई

लंदन, 17 अप्रैल कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाली भारतीय मूल की एक महिला के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने के लिए शुरू किये गये ऑनलाइन चंदा अभियान में एक दिन में 6000 पाउंड जुटाये गये हैं।

अनुसूया चंद्र मोहन का हाल ही में निधन हो गया। उनकी बेटी भी इस घातक संक्रमण से ग्रस्त हैं। ब्रिटेन तथा भारत में अनुसूया के परिवार वाले चाहते हैं कि उनकी बेटी जेनिफर अंतिम संस्कार से पहले आखिरी बार मां को देख ले।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के नॉरफोक स्थित क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में स्टाफ नर्स जेनिफर वेंटिलेटर पर हैं।

इस सप्ताह गो फंड मी पेज पर चंदा अभियान की शुरुआत करने वाली एवलिन नडार ने कहा, ‘‘अंतिम संस्कार एक जटिल विषय है जबकि जेनिफर वेंटिलेटर पर हैं और भारत तथा ब्रिटेन में उनका परिवार भी अपने एक सदस्य की मौत से दुखी है। साथ ही परिवार वाले जेनिफर के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ब्रिटेन में अनुसूया का परिवार उन्हें अंतिम विदाई दे सके, इसलिए हम इस पेज के जरिये कुछ खर्च उठाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार की इच्छा है कि जेनिफर अपनी मां के अंतिम दर्शन कर ले।

हालांकि अस्पताल ने शुक्रवार को पुष्टि की कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अनेक कारकों को देखते हुए अंतिम संस्कार की योजना बना ली गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).