एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | उचित समय पर जम्मू कश्मीर को दिया जाएगा पूर्ण राज्य का दर्जा : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को, वहां हालात सामान्य होने के बाद ‘‘उचित’’ समय पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

ताजा खबरें | उचित समय पर जम्मू कश्मीर को दिया जाएगा पूर्ण राज्य का दर्जा : सरकार

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सरकार ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को, वहां हालात सामान्य होने के बाद ‘‘उचित’’ समय पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया ‘‘जम्मू कश्मीर को, वहां हालात सामान्य होने के बाद ‘उचित’ समय पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।’’

उनसे पूछा गया था कि क्या जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का सरकार का कोई प्रस्ताव है और वहां संचार के विभिन्न माध्यमों पर करीब एक साल से जारी प्रतिबंध हटाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।

राय ने बताया ‘‘राष्ट्र हित में, तथा जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के हित में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेश ... जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजन तथा वहां संवैधानिक बदलावों को देखते हुए वहां मोबाइल सेवाओं तथा इंटरनेट जैसे संचार के विभिन्न चैनलों पर पाबंदिया लगाई गई थीं। ये पाबंदियां अस्थायी थीं। ’’

उन्होंने बताया कि समय समय पर हालात की समीक्षा की गई और धीरे धीरे पाबंदियां हटा दी गईं। उन्होंने बताया कि 4जी इंटरनेट सेवाएं पांच फरवरी से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में बहाल की जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).