एजेंसी न्यूज

औंरगाबाद शहर में रविवार तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में सम-विषम योजना लागू थी, जिसके तहत दुकानें विषम तारीख पर बंद रहती हैं और सम तारीख पर कुछ घंटे के लिए खुलती हैं।

औंरगाबाद शहर में रविवार तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
जमात

औरंगाबाद, 15 मई महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 17 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में सम-विषम योजना लागू थी, जिसके तहत दुकानें विषम तारीख पर बंद रहती हैं और सम तारीख पर कुछ घंटे के लिए खुलती हैं।

औरंगाबाद नगर निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने बताया कि संभागीय आयुक्त सुनील केंद्रेकर ने इस योजना को निलंबित करने का निर्णय किया है।

पांडे ने ट्वीट किया कि रविवार रात तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा और कार्यस्थल पर जाने के लिए मुहैया कराए गए ‘पास’ भी 17 मई तक रद्द कर दिए जाएंगे।

इस दौरान केवल दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी।

अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में 74 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह तक वायरस के मामले बढ़कर 823 हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).