देश की खबरें | बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर से पूर्ण लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढते प्रकोप के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फिर से लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

पटना, 14 जुलाई बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढते प्रकोप के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फिर से लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसका दिशानिर्देश तैयार किया जा रहा है।''

यह भी पढ़े | राजस्थान में शुरू हुआ सियासी नाटक, बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने पुलिस पर लगाया जबरन कैद करने का आरोप.

उन्होंने कहा, ''कोराना की न कोई दवा है न टीका है। हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रूमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा।''

सुशील ने कहा, ''बिहार सरकार ने सभी पंचायतों को मास्क व साबुन वितरण के लिये 160 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की है। पिछले दिनों अत्यधिक बारिश में आकाशीय बिजली से दुखद मौत हुईं, मृतकों के आश्रितों को सरकार 4-4 लाख रूपये की सहायता प्रदान की। प्राकृतिक आपदा पर हमारा वश नहीं है लेकिन सरकार पीड़ितों के साथ है।''

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: फ्लाईओवर पर सड़क के बीच आकर टाइगर ने लगाई ऐसी दहाड़, देखते ही देखते थम गया यातायात (Watch Viral Video).

उन्होंने कहा, ''बिहार सरकार ने बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां कर ली हैं। दवा, अनाज, नाव समेत सभी जरूरी वस्तुओं का संग्रह और राहत और बचाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।''

सुशील ने कहा, '' पिछले वर्ष चमकी बुखार से हुई मौत को चुनौती मानकर मुकम्मल तैयारियां की जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष नगण्य मौत हुई है।''

उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार हर विपदा में गरीबों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है, खजाने पर पहला हक गरीबों का है। कोरोना काल में लगातार आठ महीने मुफ्त खाद्यान्न की घोषणा, मुफ्त तीन सिलेंडर, जनधन खाताधारी को 1500 व राशनकार्ड वाले को 1-1 हजार रूपये नकद। एक करोड़ बच्चों को 3 हजार करोड़ छात्रवृति व अग्रिम पेंशन दी गई।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\