देश की खबरें | निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 15 जनवरी निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेगी।

सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा गुवाहाटी से बुधवार शाम कोलकाता आएंगे।

सूत्रों ने बताया कि पूर्ण पीठ के साथ आ रहे सीईसी के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, एडीजी (कानून-व्यवस्था), जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करने की संभावना है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करने की संभावना है। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)