विदेश की खबरें | लेबनान में ईंधन के टैंकर में विस्फोट, 20 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान के रेड क्रॉस की ओर से बताया गया कि तलेइल गांव से उसके दलों को 20 शव मिले हैं, विस्फोट में घायल हुए और झुलसे 79 लोगों को निकाला गया है।
लेबनान के रेड क्रॉस की ओर से बताया गया कि तलेइल गांव से उसके दलों को 20 शव मिले हैं, विस्फोट में घायल हुए और झुलसे 79 लोगों को निकाला गया है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमद हसन ने उत्तरी लेबनान और राजधानी बेरूत के सभी अस्पतालों से कहा है कि वे विस्फोट में घायल लोगों को भर्ती करें और उनके इलाज में आने वाला खर्च सरकार वहन करेगी।
लेबनान को तस्करी, जमाखोरी और आर्थिक संकट में फंसी सरकार की आयातित ईंधन के सुरक्षित वितरण में अक्षमता के कारण ईंधन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
तलेइल सीरिया की सीमा से करीब चार किलोमीटर दूर है और अभी यह साफ नहीं है कि टैंकर में भरा ईंधन तस्करी के लिए सीरिया ले जाया जा रहा था या नहीं। दरअसल सीरिया में ईंधन की कीमत लेबनान के मुकाबले कहीं अधिक है।
इससे पहले, चार अगस्त 2020 को बेरूत के बंदरगाह पर विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 214 लोगों की मौत हो गई थी, सैकड़ों लोग घायल हुए थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)