जरुरी जानकारी | ब्रिटेन, यूएई के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है एफटीए वार्ता : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित अन्य देशों के साथ भारत की मुक्त व्यापार करार (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित अन्य देशों के साथ भारत की मुक्त व्यापार करार (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोयल ने कहा कि हम इन देशों के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को और बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

एफटीए के तहत दो व्यापारिक भागीदार एक-दूसरे के बीच कारोबार वाले अधिकतम उत्पादों पर सीमा शुल्क को या तो घटाते हैं, या पूरी तरह समाप्त करते हैं। इसके अलावा एफटीए से सेवाओं के व्यापार के नियम सुगम होते हैं तथा निवेश को प्रोत्साहन मिता है।

गोयल ने जेआईटीओ व्यापार महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ऐसी अर्थव्यवस्थाओं के साथ करार के लिए बातचीत कर रहा है, जहां नियमों में पारदर्शिता है। इन देशों के साथ भारत निष्पक्ष करार की उम्मीद कर सकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘एफटीए को लेकर ब्रिटेन, यूएई तथा खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के अन्य देशों, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी बातचीत में काफी प्रगति हुई है।’’

मंत्री ने कहा कि उनकी हाल में दिल्ली में अमेरिका के अंतरिम राजदूत अतुल केशप के साथ बातचीत हुई है। दोनों के बीच आपसी व्यापार को 500 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर काम करने की सहमति बनी है।

गोयल ने कहा कि चाहे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हो या विदेशी मुद्रा भंडार या खाद्य भंडार और कृषि उत्पादन या विनिर्माण, सभी क्षेत्र वृद्धि की राह पर हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी