जरुरी जानकारी | मिलावटी नमूने मिलने के बाद एफएसएसएआई देशभर में खोया की गुणवत्ता की कर रहा जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के परिणाम एक महीने के भीतर आने की उम्मीद है।’’

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के परिणाम एक महीने के भीतर आने की उम्मीद है।’’

अगले महीने दीवाली सहित अभी के त्यौहारी मौसम में आम तौर पर मिठाई की बिक्री में वृद्धि हो जाती है और इसी पृष्ठभूमि में उक्त कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

नियामक ने कहा कि अंतिम सर्वेक्षण के नतीजे देश के विभिन्न हिस्सों में खोये की मिलावट वाले महत्वपूर्ण जगहों की पहचान करने में मदद करेंगे और आने वाले महीनों में प्रदेश स्तर पर लक्षित जगहों पर उचित व्यवस्था कायम करने के प्रयासों को मजबूत करेंगे।

यह पूरी कवायद का उद्देश्य, देश में मिठाइयों के लिए शुद्ध और सुरक्षित खोये की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

एफएसएसएआई के अनुसार, सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को बड़े शहरों में खोये की मंडियों का चयन करने को कहा गया है। उन्हें 12 से 16 अक्टूबर तक फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफएसडब्ल्यू) नामक मोबाइल लैब लगाने के लिए भी कहा गया और खरीदारों को अपने खोया के नमूनों का परीक्षण करवाने को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

नियामक ने कहा मिठाई एवं नमकीन विनिर्माता महासंघ के द्वारा मिलावटी खोया के बारे में चिंता जताये जाने के उपरांत दिल्ली में प्रायोगिक अध्ययन के बाद देशव्यापी गुणवत्ता सर्वेक्षण शुरू किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान