एजेंसी न्यूज

एक मई से अबतक 67 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई गईं, मंगलवार को चलेंगी 21 और ट्रेनें

रेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुका थीं।

एक मई से अबतक 67 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई गईं, मंगलवार को चलेंगी 21 और ट्रेनें
जमात

नयी दिल्ली, पांच मई भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि वह एक मई से अबतक 67 श्रमिक विशेष ट्रेनें चला चुका है, जिनमें करीब 67 हजार श्रमिक यात्रा कर चुके हैं।

रेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुका थीं।

उसने बताया, ''मंगलवार को 21 ट्रेन निर्धारित हैं, जिनमें मुख्य रूप से बेंगलुरू, सूरत, साबरमती, जालंधनर, कोटा, एर्णाकुलम से रवाना होने वाली ट्रेन शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन में औसतन एक हजार यात्री सवारी कर रह हैं। ''

रेलवे ने बताया कि 24 बोगियों वाली इन ट्रेनों में 72 सीटें हैं, लेकिन सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने के लिये सीटों की संख्या घटाकर 54 कर दी गई है। यात्रियों को बीच वाली सीट आवंटित नहीं की जा रही।

रेलवे ने अभी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि इन सेवाओं पर कितनी रकम खर्च हो रही है। सरकार का कहना है कि इसका 85 प्रतिशत खर्च केन्द्र सरकार जबकि 15 प्रतिशत खर्च राज्य सरकारें उठाएंगी। अधिकारियों ने हालांकि संकेत दिये हैं कि पहली 34 ट्रेनों पर केन्द्र सरकार ने 24 करोड़ रुपये जबकि राज्य सरकारों ने 3.5 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

सूत्रों ने कहा कि रेलवे, प्रति श्रमिक विशेष ट्रेन सेवा पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).