ताजा खबरें | जून 2020 से मई 2021 के बीच ई-लोक अदालतों द्वारा 4.42 लाख मामले निपटाये गए : सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को बताया कि जून 2020 से मई 2021 के बीच ई-लोक अदालतों द्वारा 4.42 लाख से अधिक मामले निपटाये गए, वहीं मार्च 2020 से जिला अदालतों ने डिजिटल प्रणाली का इस्तेमाल कर कुल 74,15,989 मामलों पर सुनवाई की।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई सरकार ने बुधवार को बताया कि जून 2020 से मई 2021 के बीच ई-लोक अदालतों द्वारा 4.42 लाख से अधिक मामले निपटाये गए, वहीं मार्च 2020 से जिला अदालतों ने डिजिटल प्रणाली का इस्तेमाल कर कुल 74,15,989 मामलों पर सुनवाई की।
लोकसभा में डा. संजय जायसवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड काल में न्याय तक पहुंच सुगम बनाने के लिये विधिक सेवा प्राधिकरणों ने न्याय प्रदान करने की पारंपरिक रीति में प्रवीणता के साथ प्रौद्योगिकी को जोड़ा है और 26 जून 2020 को वर्चुअल प्लेटफार्म में बदला है।’’
रीजीजू ने कहा कि इन ई-लोक अदालतों द्वारा जून 2020 से मई 2021 के बीच 4.42 लाख से अधिक मामले निपटाये गए।
उन्होंने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि मार्च 2020 से जिला अदालतों ने डिजिटल प्रणाली का इस्तेमाल कर कुल 74,15,989 मामलों पर सुनवाई की। इसी अवधि में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में डिजिटल तथा प्रत्यक्ष सुनवाई के माध्यम से 97,21,491 मामलों का निपटारा किया गया।
रीजीजू ने कहा कि डिजिटल और प्रत्यक्ष सुनवाई के मामलों का अलग-अलग विवरण नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)