देश की खबरें | युवक के साथ दोस्तों ने किया मजाक तो निगला जहर, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले में दोस्तों के मजाक से कथित रूप से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जींद, 27 अगस्त हरियाणा के जींद जिले में दोस्तों के मजाक से कथित रूप से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी किसी तरह का आरोप पर नहीं लगाया है और अलेवा थाना पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान सोहन (21) के तौर पर की गयी है, वह स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र था, जिसने गत दिवस शाम को संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोहन के पिता सुरेश ने बताया कि गत दिवस शाम को सोहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसने उल्टियां शुरू कर दी और जब उन्होंने बेटे0 से पूछा तो उसने बताया कि उसने सल्फास की पुडिय़ा निगल ली है क्योंकि उसके साथी कहते थे कि वह लडक़ी जैसी दिखता है ।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

