एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दोस्त ने पुलिस का मुख्बिर होने की शक में शख्स की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में 34 वर्षीय शख्स की उसके ही दोस्त ने पुलिस का मुख्बिर होने के शक में हत्या कर दी।

देश की खबरें | दोस्त ने पुलिस का मुख्बिर होने की शक में शख्स की हत्या की

नागपुर, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के नागपुर में 34 वर्षीय शख्स की उसके ही दोस्त ने पुलिस का मुख्बिर होने के शक में हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने राजेश और राजा मेथवानी (34) और उसके एक रिश्तेदार राहुल के खिलाफ उमेश उर्फ जीतू गर्गनी की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि मेथवानी के पास से कथित रूप से शराब की कुछ बोतलें बरामद हुई थीं जिसके बाद पिछले महीने पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि किसी ने भी उसकी जमानत दिलाने में मदद नहीं की थी जिस वजह से वह करीब 26 दिन तक जेल में रहा और जेल से छुटने के बाद उसे शक हुआ कि गर्गनी ने पुलिस को शराब की सूचना दी थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार शाम को अपने दोस्त की हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

नोमान शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).