एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती की हत्या का प्रयास करने के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने युवती की हत्या की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | युवती की हत्या का प्रयास करने के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 24 जुलाई नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने युवती की हत्या की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 117 में रहने वाली एक युवती की फेसबुक पर अनुभव नाम के लड़के से दोस्ती हुई और कुछ दिन बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, यहां तक कि दोनों के परिजन ने भी इसके लिए हामी भर दी। उन्होंने बताया कि किन्ही कारणों से युवती ने बाद में शादी से इनकार कर दिया इस पर बृहस्पतिवार की शाम को अनुभव ने युवती को मिलने के लिए सेक्टर 117 के एक पार्क में बुलाया।

उन्होंने बताया कि युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव पुनः रखा, जिसको उसने खारिज कर दिया। इस बात से आक्रोशित युवक ने युवती के दुपट्टे को उसके लगे में लपेट कर गला दबाने की कोशिश की।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस अप्रत्याशित घटना से घबराई युवती ने शोर मचाया, जिसपर पार्क में घूम रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवती को युवक से छुड़ाया,लेकिन तब तक वह मूर्छित हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त दुपट्टा व युवती का मोबाइल फोन भी आरोपी के पास से बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).