देश की खबरें | हिमाचल के मनाली, डलहौजी में ताजा बर्फबारी, शीतलहर से कोई राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और डलहौजी में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई।

शिमला, 24 फरवरी हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और डलहौजी में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई।

राजधानी शिमला में सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन कुछ देर के लिए शहर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं भी चलीं।

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को कोई राहत नहीं मिली क्योंकि जनजातीय क्षेत्रों और ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी के बाद अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

निचार में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके बाद कल्पा में 7.8 सेमी, सांगला में 2.8 सेमी, पूह में 0.6 सेमी जबकि शिमला और कुफरी में भी मामूली बर्फबारी हुई।

शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके बाद नारकंडा और कल्पा में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री नीचे रहा, कुफरी में शून्य से 2.2 डिग्री नीचे, रिकांग पियो में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे, शिमला में शून्य डिग्री जबकि सोलन और मनाली में क्रमश: 1.4 और 1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने 25 फरवरी से एक मार्च तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके अलावा 26, 27 और 29 फरवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर जबकि एक मार्च को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है क्योंकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 26 फरवरी से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम विभाग कार्यालय ने 26, 27 और 29 फरवरी के अलावा एक मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी