देश की खबरें | कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी हिमपात हुआ और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 27 फरवरी कश्मीर के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी हिमपात हुआ और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

सुबह कई इलाकों में हिमपात जारी रहा।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा हिमपात हुआ जिससे पर्यटकों में खुशी देखी गई।

बांदीपुरा में राजदान टॉप एवं गुरेज, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप, हंदवाड़ा एवं कुपवाड़ा और शोपियां में मुगल रोड पर भी ताजा हिमपात हुआ।

इसके अलावा ऊंचाई वाले जिन अन्य इलाकों में हिमपात हुआ, उनमें जोजिला दर्रा, सिंथन टॉप और अमरनाथ गुफा शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें बाधित हो गईं लेकिन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी