एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ताजा मुठभेड़, पुंछ में अभियान समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और पुलिस के बीच ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई, जबकि पुंछ जिले में गत रात से चल रही मुठभेड़ समाप्त हो गई, जिसमें एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ताजा मुठभेड़, पुंछ में अभियान समाप्त

जम्मू, 15 सितंबर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और पुलिस के बीच ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई, जबकि पुंछ जिले में गत रात से चल रही मुठभेड़ समाप्त हो गई, जिसमें एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर कठुआ जिले के बानी इलाके के नुकनाली नाला में पुलिस के तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने जवाबी गोलीबारी की और अंतिम खबर मिलने तक वहां मुठभेड़ जारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की घेराबंदी करने तथा उन्हें निष्क्रिय करने में मदद के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।

पुंछ में अधिकारियों ने बताया कि मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के निकट पठानतीर इलाके में रातभर चली मुठभेड़ दोपहर के आसपास समाप्त हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास खून के धब्बे मिले हैं जिससे पता चलता है कि एक आतंकवादी घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी अब भी जारी है और आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना ने शनिवार शाम को इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और यह गोलीबारी रविवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).