विदेश की खबरें | फ्रांस के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, अगले प्रधानमंत्री का ऐलान जल्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने सरकार में संभावित फेरबदल के बीच एडवर्ड फिलिप के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे से कुछ ही देर बार शुक्रवार को बताया कि देश के अगले प्रधानमंत्री की घोषणा ‘‘आगामी घंटों’’ में की जाएगी।

पेरिस, तीन जुलाई फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने सरकार में संभावित फेरबदल के बीच एडवर्ड फिलिप के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे से कुछ ही देर बार शुक्रवार को बताया कि देश के अगले प्रधानमंत्री की घोषणा ‘‘आगामी घंटों’’ में की जाएगी।

देश के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों अपने कार्यकाल के अंतिम दो साल में कोरोना वायरस संकट से बुरी तरह प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

मैक्रों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानीय समाचार पत्रों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह देश के पुनर्निर्माण के लिए ‘‘नई राह’’ खोज रहे हैं।

उन्होंने पिछले तीन साल में फिलिप के ‘‘शानदार काम’’ की प्रशंसा की।

यह भी पढ़े | चीन ने भारतीय उत्पादों के खिलाफ नहीं उठाया कोई प्रतिबंधात्मक और भेदभावपूर्ण कदम.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे देश का नेतृत्व करने के लिए राह का चयन करने होगा।’’

यह फेरबदल ऐसे समय में किया जाएगा, जब कुछ दिन पहले स्थानीय चुनावों में मैक्रों की पार्टी को फ्रांस के बड़े शहरों में हार का सामना करना पड़ा था।

सरकार को कोरोना वायरस संकट के दौरान और रविवार को हुए चुनाव से पहले आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। फेरदबल का फैसला मतदान से पहले ही कर लिया गया था।

देश में मार्च और अप्रैल में संक्रमण के चरम पर पहुंचने के दौरान प्राधिकारियों को मास्क, जांच और चिकित्सकीय उपकरणों के अभाव के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\