विदेश की खबरें | फ्रांस की पुलिस ने एफिल टावर के पास किया प्रदर्शन

दरअसल मैक्रों ने हाल ही में एक साक्षात्कार दिया था जिसके बाद पुलिस अधिकारियों में रोष है। दो संगठनों ने पहचान जांच नहीं करने की धमकी भी दी है।

प्रदर्शन में शामिल एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति और नेताओं से बस इतना ही कहना चाहते हैं कि हम न ही नस्लवादी हैं और न ही हिंसक बस पुलिस अधिकारी हैं।’’

यह भी पढ़े | US: एफडीए ने फाइजर वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी.

उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो इसके बढ़ने का खतरा है।’’

गौरतलब है कि फ्रांस में पुलिस अधिकारियों को हड़ताल करने अथवा प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं हैं, ऐसे में पुलिस अधिकारियों के इस तरह से इकट्ठा होने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

यह भी पढ़े | Air Quality In Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में.

मैक्रों ने एक सप्ताह पहले एक साक्षात्कार में ‘‘पुलिस बर्बरता’’ शब्द को खारिज किया था लेकिन पुलिस के द्वारा और पुलिस के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को गलत ठहराया था । उन्होंने कहा था कि जो अधिकारी हिंसक है ‘‘उन्हें दंडित’’ किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि जनवरी में इंटरनेट पर एक ऐसा मंच बनाया जाएगा जहां लोग बता सकते हैं कि ‘‘ उनके साथ कहां और किस प्रकार का भेदभाव हो रहा है।’’

दरअसल देश में पुलिस के गलत बर्ताव के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई जिसमें एक पुलिसकर्मी एक अश्वेत व्यक्ति को पीटता दिखाई दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)