खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन : रूबलेव उलटफेर का शिकार, कोको गॉफ चौथे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रूबलेव को 35वीं रैंकिंग पर काबिज अर्नाल्डी से 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने 37 ‘अनफोर्स्ड’ और चार डबल फॉल्ट किये। रूबलेव इस महीने मैड्रिड ओपन जीतकर फ्रेंच ओपन में दावेदार के तौर पर उतरे थे।

रूबलेव को 35वीं रैंकिंग पर काबिज अर्नाल्डी से 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने 37 ‘अनफोर्स्ड’ और चार डबल फॉल्ट किये। रूबलेव इस महीने मैड्रिड ओपन जीतकर फ्रेंच ओपन में दावेदार के तौर पर उतरे थे।

अब अगले दौर में अर्नाल्डी का सामना स्टेफानोस सिटसिपास और झिनझेन झांग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ना है।

दूसरे नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनर ने पावेल कोतोव को 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

महिलाओं के वर्ग में गॉफ ने डायना यास्त्रेमस्का को 38 ‘अनफोर्स्ड’ गलतियां करने पर मजबूर किया और आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इस खिलाड़ी के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत हासिल की। अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ 2022 में यहां फाइनल में पहुंची थीं।

बारिश के कारण देर रात तक चले टूर्नामेंट के मैचों में कई उलटफेर देखने को मिले जिसमें अमेरिका की गैर वरीयता प्राप्त पीटन स्टर्न्स की 10वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना पर जीत भी शामिल है।

इटली की एलिजाबेटा कोसियारेटो (51 रैंकिंग) ने लियूडमिला सैमसोनोवा (17 रैंकिंग) पर 7-6, 6-2 की जीत से एक और उलटफेर किया। अब कोसियारेटो की भिड़ंत गॉफ से होगी। दोनों दो बार एक दूसरे के आमने सामने हो चुकी हैं और दोनों ही दफा गॉफ विजेता रही हैं।

क्वालीफायर ओल्गा दानिलोविच ने डोना वेकिच को 0-6, 7-5, 7-6 से हराकर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहली बार चौथे दौर में जगह बनायी।

बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन खेल प्रभावित रहा। शुक्रवार को अभी तक दो बार खेल रोका जा चुका है।

आयोजकों को बारिश की वजह से मैच देर रात तक करवाने के लिए प्रत्येक कोर्ट पर दूधिया रोशनी का सहारा लेना पड़ा।

स्टर्न्स को अपनी बारी के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा लेकिन यह मैच जब बीती रात नौ बजे के बाद शुरू हुआ तो इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने ठंड, नमी और धीमी परिस्थितियों से अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया तथा 17 फोरहैंड विनर्स लगाकर कसाटकिना को 7-5, 6-2 से हराया।

बृहस्पतिवार को दिन भर में 55 मैच खेले गए जिनमें अंतिम मैच रात एक बजे के बाद समाप्त हुआ। इस मैच में रूस की 17 वर्ष की खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां 19वीं वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 3-6, 7-5 से हराया।

एंड्रीवा का अगला मुकाबला स्टर्न्स से होगा, जिसमें विजेता रहने वाली खिलाड़ी पहली बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचेगी।

महिला वर्ग में जिन अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा उनमें 2017 की चैंपियन और यहां नौवीं वरीय येलेना ओस्टापेंको भी शामिल हैं जिन्हें डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने 7-6 (4), 4-6, 6-3 से पराजित किया।

इस टूर्नामेंट में 11वीं वरीयता प्राप्त डेनियल कोलिन्स सर्बियाई क्वालीफायर ओल्गा डैनिलोविच से 6-7 (3), 7-5, 6-4 से हार गईं जबकि 23वीं वरीय अन्ना कालिंस्काया को बियांका एंड्रीस्कू ने 1-6, 7-5, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।

पुरुष वर्ग में उलटफेर का शिकार बनने वाले खिलाड़ियों में 25वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो और 31वें वरीय मारियानो नवोन शामिल हैं। टियाफो को उनके मित्र डेनिस शापोवालोव ने 6-7 (4), 6-4, 6-2, 6-4 ने पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े