एजेंसी न्यूज

फ्रेंच ओपन के आयोजक सभी टिकटधारकों का पैसा लौटाएंगे

महासंघ ने टिकटधारकों को भेजे गये संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति में दुनिया भर में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।’’

फ्रेंच ओपन के आयोजक सभी टिकटधारकों का पैसा लौटाएंगे

पेरिस, आठ मई कोरोना वायरस के कारण सितंबर तक स्थगित कर दिये गये फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सभी टिकटधारकों की धनराशि वापस की जाएगी। फ्रांसीसी टेनिस महासंघ ने यह घोषणा की।

महासंघ ने टिकटधारकों को भेजे गये संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति में दुनिया भर में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘ हमने फ्रेंच ओपन को सितंबर के आखिर तक स्थगित कर रखा है और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हम फ्रांसीसी सरकार के साथ मिलकर उचित उपाय कर रहे हैं जिससे सभी मौजूद लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके। ’’

महासंघ ने कहा, ‘‘फ्रांसीसी टेनिस महासंघ ने सभी टिकटों को रद्द करने और जिन्होंने टिकट खरीद लिये हैं उनकी धनराशि लौटाने का फैसला किया है। ’’

रोलां गैरां पर यह टूर्नामेंट 24 मई से सात जून के बीच खेला जाना था लेकिन इसे 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).