खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन : इगा स्वियातेक और कार्लोस अल्काराज की अच्छी शुरूआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वियातेक ने 42वीं रैंकिंग वाली रेबेका स्रामकोवा को 6 . 3, 6 . 3 से हराया । वहीं अल्काराज ने इटली के क्वालीफायर जियुलियो जेप्पियेरी को 6 . 3, 6 . 4, 6 . 2 से मात दी ।
स्वियातेक ने 42वीं रैंकिंग वाली रेबेका स्रामकोवा को 6 . 3, 6 . 3 से हराया । वहीं अल्काराज ने इटली के क्वालीफायर जियुलियो जेप्पियेरी को 6 . 3, 6 . 4, 6 . 2 से मात दी ।
इससे एक दिन ‘मरसी राफा (धन्यवाद राफा) लिखी लाल जर्सी पहने दर्शक बड़ी तादाद में यहां पहुंचे थे । मैच देखने के लिये नहीं बल्कि ‘लाल बजरी के बादशाह’ को विदाई देने के लिये । इनमें नडाल के वारिस कहे जाने वाले उनके हमवतन अल्काराज और स्वियातेक भी शामिल थे ।
हाल ही में टेनिस से संन्यास लेने वाले 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल को यहां विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । नडाल ने 14 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है । उनके प्रतिद्वंद्वी और टेनिस के ‘फैब फोर ’ में शामिल नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और एंडी मर्रे भी इस मौके पर उपस्थित थे ।
स्वियातेक ने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर आंखें नम थी । मुझे खुशी है कि रोलां गैरो ने राफा के लिये यह किया । समूचे टेनिस जगत ने एक होकर उन्हें धन्यवाद दिया । मुझे खुशी है कि मैं यहां इस मौके पर थी ।’’
पोलैंड की स्वियातेक का सामना अब एम्मा राडूकानू से होगा ।
इससे पहले अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने लोरेंजो सोनेगो को सीधे सेटों में 6-4, 4-6, 3-6, 6-2, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।
शेल्टन ने आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में भी सोनेगो को हराया था।
इससे पहले आठवीं वरीयता प्राप्त मुसेत्ती ने जर्मनी के क्वालीफायर यानिक हांफमैन को 7 . 5, 6 . 2, 6 . 0 से हराया । वहीं एरिना सबालेंका ने कामिला राखिमोवा को 6 . 1, 6 . 0 से शिकस्त दी । ओलंपिक चैम्पियन चीन की झेंग किंवेन ने फ्रेंच ओपन 2021 उपविजेता अनास्तासिया पी को 6 . 4, 6 . 3 से मात दी ।
पिछले साल की उपविजेता इटली की चौथी वरीयता प्राप्त जैसमीन पाओलिनी ने युआन यूइ को 6 . 1, 4 . 6, 6 . 3 से हराया ।
अमेरिका के टॉमी पॉल ने डेनमार्क के एल्मेर मोलेर को 6 . 7, 6 . 2, 6 . 3 , 6 . 1 से हराया । वहीं उनके हमवतन फ्रांसिस टियाफो ने रोमन साफिउलिन को 6 . 4, 7 . 5, 6 . 4 से मात दी ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

