विदेश की खबरें | फ्रांस के अधिकारी खशोगी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान करने में जुटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक न्यायिक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि संदिग्ध को बृहस्पतिवार की सुबह तक हिरासत में रखा जा सकता है। उसे पेरिस के चार्ल्स-द-गुले हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

एक न्यायिक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि संदिग्ध को बृहस्पतिवार की सुबह तक हिरासत में रखा जा सकता है। उसे पेरिस के चार्ल्स-द-गुले हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

फ्रांसीसी रेडियो नेटवर्क ‘आरटीएल’ ने कहा कि खालिद एध अल-ओताबी नाम के एक सऊदी नागरिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और वह सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना होने वाला था।

हालांकि, पेरिस में सऊदी दूतावास ने कहा कि यह गलत पहचान का मामला है और गिरफ्तार व्यक्ति का "इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था" और उम्मीद है कि उसे जल्द रिहा कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के पत्रकार और वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार जमाल खशोगी की अक्टूबर 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गयी थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\