देश की खबरें | फ्रांस की प्रमुख कंपनी भारत में सैन्य मंच के लिए इंजन विकसित करने को तैयार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की एक प्रमुख रक्षा कंपनी रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत एक भारतीय कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम के तहत भारत में सैन्य मंच के लिए एक इंजन का उत्पादन करने के लिए तैयार है। यह कदम दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर केंद्रित है।
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर फ्रांस की एक प्रमुख रक्षा कंपनी रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत एक भारतीय कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम के तहत भारत में सैन्य मंच के लिए एक इंजन का उत्पादन करने के लिए तैयार है। यह कदम दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर केंद्रित है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक उद्योग मंडल में अपने संबोधन में इस कदम का उल्लेख किया, जिस पर उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ व्यापक वार्ता में सहमति हुई थी।
हालांकि, रक्षा मंत्री ने इंजन और इसके उपयोग के बारे में नहीं बताया, लेकिन घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि यह परियोजना सैन्य हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता पर केंद्रित होगी, जिसे भारत अगले कुछ वर्षों में शुरू करने की योजना बना रहा है।
सिंह ने विभिन्न प्लेटफॉर्म के सह-विकास एवं सह-उत्पादन को और बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ शुक्रवार को पार्ली के साथ बातचीत की।
उन्होंने पार्ली के साथ अपनी बातचीत का संदर्भ देते हुए कहा, "यह एक इंजन के निर्माण की बात है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि फ्रांस सरकार इस बात पर सहमत हो गई है कि एक प्रमुख फ्रांसीसी कंपनी भारत आएगी और एक भारतीय कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत यहां इंजन का उत्पादन करेगी।"
रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी इस बात पर जोर देने के लिए की कि भारत स्पष्ट रूप से अमेरिका, रूस, फ्रांस और अपने कई सहयोगी देशों को संदेश भेजता रहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आवश्यक सैन्य प्लेटफॉर्म एवं उपकरण भारत में निर्मित होंगे।
ऊपर उद्धृत लोगों ने कहा कि भारत और फ्रांस इंजन परियोजना के लिए बातचीत कर रहे हैं।
भारत ने 2017 में देश में पनडुब्बियों और लड़ाकू जेट जैसे सैन्य प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए चुनिंदा निजी भारतीय कंपनियों और विदेशी रक्षा कंपनियों के बीच संयुक्त उद्यम की सुविधा के लिए महत्वाकांक्षी रणनीतिक साझेदारी (एसपी) मॉडल का अनावरण किया था।
मॉडल का उद्देश्य भारतीय कॉरपोरेट और वैश्विक रक्षा कंपनियों के बीच संयुक्त उपक्रम के माध्यम से देश में एक जीवंत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)