खेल की खबरें | फ्रीस्टाइल पहलवान अमन पुरूष 57 किग्रा फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहलवान अमन ने शुक्रवार को यहां अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप के पुरूष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिये कम से एक रजत पदक पक्का कर दिया।

पोंटेवेदरा (स्पेन), 21 अक्टूबर पहलवान अमन ने शुक्रवार को यहां अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप के पुरूष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिये कम से एक रजत पदक पक्का कर दिया।

अमन एकमात्र भारतीय पुरूष फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जिन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिये वीजा मिला है। उन्होंने किर्गिस्तान के बेकजात अलमाज ऊलु को 10-5 से हराकर खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की।

अब फाइनल में तुर्की के अहमत दुमान से भिड़ेंगे।

अमन ने पहले दौर में श्रीलंका के हंसाना मदुशनाका रोड्रिगो गानेगोडाजे को हराने के बाद क्वार्टरफाइनल में जापान के तोशिया अबे को हराया था।

इससे पहले टूर्नामेंट में भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने चैम्पियनशिप में तीन पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

विकास (72 किग्रा), साजन भानवाला (77 किग्रा) और नितेश (97 किग्रा) ने ग्रीको रोमन में कांस्य पदक जीते थे जबकि अंकुश ने महिला 50 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

भारतीय पहलवानों ने ग्रीको रोमन वर्ग में कभी भी पदक नहीं जीता था लेकिन अब उन्होंने अपना अभियान तीन पदक से समाप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now