देश की खबरें | रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के शनिवार को निर्देश दिये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, एक अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के शनिवार को निर्देश दिये।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबन्धन के पर्व के दृष्टिगत प्रदेश में रविवार को राखी तथा मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोविड-19 को काबू करने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बन्दी निर्धारित है।

यह भी पढ़े | गौतमबुद्ध नगर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा.

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन साल की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणियों की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए है।

इसके तहत रविवार मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे तक (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़े | सीडीएस बिपिन रावत ने नई शिक्षा नीति को सराहा, कहा- इससे सशस्त्र बलों को सैनिकों की पहचान करने में मिलेगी मदद.

मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के पर्व पर पुलिस को सघन गश्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि रक्षाबन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए, कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए और पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\