देश की खबरें | बलौदाबाजार जिले के पृथक-वास केंद्र में महिलाओं को दिये जाएंगे निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन
जियो

बलौदाबाजार, 28 मई छत्तीसगढ़ में जिला प्रशासन ने पृथक-वास केंद्र में महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन देने का फैसला किया है।

बलौदाबाजार के अधिकारियों ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से क़रीब सात हज़ार सेनेटरी नैपकिन पृथक-वास केंद्र में रह रहीं महिलाओं को नि:शुल्क दिये जाएंगे।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना, कहा- प्रवासी श्रमिकों की कोई चिंता नहीं.

बलौदाबाजार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष पांडेय ने दावा किया कि यह राज्य का पहला जिला है जो इस तरह का अभिनव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजग होना जरूरी है।

पांडेय ने बताया कि बलौदाबाजार जिले की प्रशासनिक सेवा तथा स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारियों ने पिछले दिनों बलौदाबाजार तहसील के अंतर्गत करमदा गांव स्थित पृथक-वास केंद्र में महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण की शुरूआत की है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते जयपुर में शिक्षक मनरेगा में मजदुरी करने को मजबूर, रोजाना मिलते हैं 220 से 235 रुपये.

महिला अधिकारियों ने सेनेटरी नैपकिन के उपयोग और उसे नष्ट करने की प्रक्रिया के बारे में सभी महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।

महाराष्ट्र के नालिंद शहर में ईंट भट्टे में काम करने वाली और हाल ही में अपने गांव करमदा लौटी अनिता कुंभकार (35) ने बताया कि जिला प्रशासन के इस प्रयास से वह खुश है।

अनिता ने कहा कि पृथक-वास केंद्र में भोजन के साथ ही उनके स्वास्थ्य की चिंता जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए वे जिला प्रशासन का धन्यवाद देती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)