देश की खबरें | पार्ट टाइम काम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 30 लाख रुपये की ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस की साइबर शाखा ने पार्ट टाइम काम में निवेश से लाभ का झांसा देकर युवती से 30 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 20 अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस की साइबर शाखा ने पार्ट टाइम काम में निवेश से लाभ का झांसा देकर युवती से 30 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है।

जनपद में एक ही तरीके से ठगी का पिछले दो दिनों में यह तीसरा मामला है और तीनों पीड़ितों से 70 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है।

पुलिस ने बताया कि ठगी की यह वारदात ग्रेटर नोएडा वेस्अ के गौर सिटी की रहने वाली युवती अनुशा के साथ हुई है।

पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले अनुशा के पास व्हाट्सऐप पर तिशा मेहता नामक लड़की का संदेश आया जिसने पार्ट टाइम काम करके हजारों रुपये कमाने के बात कही।

तहरीर के अनुसार, तिशा ने पीड़िता वंशिका को टेलीग्राम के एक ग्रुप पर जोड़ा जिसके माध्यम से उन्हें यू-ट्यूब चैनलों को लाइक और सब्सक्राइब करने पर पैसे मिलते थे, धीरे-धीरे उन्हें कुछ घंटों के लिए धन निवेश करने पर लाभ कमाने का अवसर भी मिलने लगा।

तहरीर के अनुसार, अनुशा को बाद में शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर आरोपियों ने उनसे 30 लाख रुपये ले लिए और पैसे वापस मांगने पर उन्होंने पीड़िता को टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया।

नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\