आरोग्य सेतु ऐप के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं : साइबर एजेंसी
एजेंसी का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इंटरनेट उपयोक्ताओं की जिज्ञासा का लाभ उठा कर ठग उनके साथ साइबर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 16 मई भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि देश में आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आयी है।
एजेंसी का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इंटरनेट उपयोक्ताओं की जिज्ञासा का लाभ उठा कर ठग उनके साथ साइबर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
एजेंसी ने कहा कि साइबर अपराधी विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ी लिंक और लोकप्रिय वीडियो कांफ्रेंस साइटों जैसे ‘जूम’ आदि से मिलते-जुलते लिंक बनाकर भी लोगों की संवेदनशील सूचनाएं चुरा रहे हैं।
पीटीआई को प्राप्त हुई भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इंडिया) द्वारा जारी परामर्श की प्रति में एजेंसी ने कहा है, ‘‘आरोग्य सेतु ऐप के नाम पर साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। अपराधी एसआर विभाग, सीईओ या अन्य किसी जानकारी व्यक्ति का नाम लेकर उपयोक्ताओं को यह कह कर निशाना बनाते हैं कि आपका पड़ोसी संक्रमित हो गया है, देखें और कौन-कौन प्रभावित है, क्या आपके संपर्क में आया कोई व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करने के दिशा-निर्देश आदि बहानों का उपयोग करते हैं।’’
आरोग्य सेतु ऐप उपयोक्ता को यह बताने के लिए कि आसपास में कौन-कौन संक्रमित हुआ है, यह बताने के लिए ब्लूटूथ और जीपीएस का उपयोग करता है।
परामर्श में कहा गया है कि हाल में हो रहे साइबर अपराधों में अपराधी इस महामारी का लाभ उठाते हुए लोगों से उनकी संवेदनशील सूचनाएं हासिल कर ले रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

