जरुरी जानकारी | फ्रेंकलिन टेम्पलटन : सेबी ने ई-वोटिंग के लिए तरुवई सुबय्या कृष्णमूर्ति को किया पर्यवेक्षक नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तरुवई सुबय्या कृष्णमूर्ति को फ्रेंकलिन टेम्पलटन की छह म्यूचुअल फंड योजनाओं बंद करने के लिए होने वाली ई-वोटिंग प्रक्रिया का पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तरुवई सुबय्या कृष्णमूर्ति को फ्रेंकलिन टेम्पलटन की छह म्यूचुअल फंड योजनाओं बंद करने के लिए होने वाली ई-वोटिंग प्रक्रिया का पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है।

सेबी ने 18 दिसंबर को कृष्णमूर्ति की इस पद पर नियुक्ति की थी।

चेन्नई फाइनेंशियल मार्केट्य एंड एकाउंटेबिलिटी (सीएफएमए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उच्चतम न्यायालय में अपील दाखिल की थी कि शीर्ष अदालत के नौ दिसंबर के आदेश के बावजूद सेबी ने मामले में पर्यवेक्षक नियुक्त करने को लेकर ‘पर्याप्त कदम’ नहीं उठाए हैं।

न्यायालय ने नौ दिसंबर को अपने आदेश में सेबी को 26 से 29 दिसंबर के बीच होने वाली ई-वोटिंग के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया था।

सेबी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि उसने पर्यवेक्षक की नियुक्ति के साथ-साथ उसकी मदद के लिए एक तकनीकी सहायता टीम भी गठित की है।

इस टीम में सेबी के मुख्य महाप्रबंधक बी. एन. साहू, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेस लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी नयन ओवलकर, कंपनी सचिव के. श्रीराम और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री हैदराबाद के सहायक निदेशक एम. कृष्ण और चौधरी ई. साई प्रसाद शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका