फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने निवेशकों का पैसा लौटाने की दिशा में पहला कदम उठाया
कंपनी ने हालांकि कहा कि यदि मतदान में नकारात्मक परिणाम आये तो इससे संपत्तियों को बेचने और निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया में देर हो सकती है।
नयी दिल्ली, 15 मई फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने छह योजनाओं को बंद करने के बाद अब निवेशकों के पैसे लौटाने की दिशा में पहला कदम उठाया है। कंपनी ने निवेशकों की सहमति प्राप्त करने के लिये मतदान प्रक्रिया के बारे में उनसे संपर्क करना शुरू किया है।
कंपनी ने हालांकि कहा कि यदि मतदान में नकारात्मक परिणाम आये तो इससे संपत्तियों को बेचने और निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया में देर हो सकती है।
कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब कुछ ही दिन पहले बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने उसे यथा शीघ्र निवेशकों के पैसे लौटाने पर ध्यान देने के लिये कहा है।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया के अध्यक्ष संजय सप्रे ने बृहस्पतिवार को निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा, “फ्रैंकलिन टेम्पलटन सभी निवेशकों को जल्द से जल्द एक व्यवस्थित और न्यायसंगत तरीके से पैसों की वापसी सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है। हम आपके पैसे वापस करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्तावित मतदान उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

