जरुरी जानकारी | फ्रैंकलिन टेंपलटन को वोडाफोन आइडिया से 149 करोड़ रुपये मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रैंकलिन टेंपलटन को उसके प्रतिभूति निवेश पर ब्याज के रूप में वोडाफोन आइडिया से करीब 149 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। इस राशि का वितरण कंपनी के अलग-अलग पोर्टफोलियो के निवेशकों को दिया जाएगा।

नयी दिल्ली, चार सितंबर फ्रैंकलिन टेंपलटन को उसके प्रतिभूति निवेश पर ब्याज के रूप में वोडाफोन आइडिया से करीब 149 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। इस राशि का वितरण कंपनी के अलग-अलग पोर्टफोलियो के निवेशकों को दिया जाएगा।

फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि वोडाफोन आइडिया लि. से प्रतिभूति (गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर) पर बकाया 148.75 करोड़ रुपये तीन सितंबर, 2021 को प्राप्त हुए हैं।

कंपनी की छह बंद योजनाओं में से से पांच.....फ्रैंकलिन इंडिया लो डुरेशन, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक एक्रूअल और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉरच्यूनिटीज फंड ने दूरसंचार कंपनी में निवेश किया था।

फ्रैंकलिन टेंपलटन ने पिछले साल जनवरी में वोडफोन आइडिया द्वारा जारी बांड में निवेश करने वाली वाली पांच योजनाओं के लिए ‘साइड पॉकेट’ बनाया था। साइड पॉकेट एक विकल्प है, इसका इस्तेमाल बांड पोर्टफोलियो में जोखिम वाली संपत्तियों को अन्य तरल संपत्तियों से अलग करने के लिए होता है।

कंपनी ने कहा कि दूरसंचार कंपनी से प्राप्त ब्याज राशि का वितरण अलग-अलग पोर्टफोलियो के यूनिटधारकों को किया जाएगा।

इससे पहले फ्रैंकलिन टेंपलटन ने कहा था कि एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा इन छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को एक सितंबर से 2,918 करोड़ रुपये की छठी किस्त का वितरण किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\