विदेश की खबरें | फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें धुर दक्षिणपंथी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें धुर दक्षिणपंथी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
मतदान ज्यादातर स्थानों पर रविवार स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम सात बजे संपन्न होगा। हालांकि, कुछ बड़े शहरों में मतदान रात आठ बजे तक चलेगा।
दोपहर तक एक चौथाई मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो पिछले चुनावों से थोड़ा कम है।
फ्रासं में चुनाव की ‘मैनुअल’ प्रणाली है। मतदाता व्यक्तिगत तौर पर मतदान करते हैं और मतदान समाप्त होने के बाद उन मतपत्रों की गिनती हाथों से की जाती है।
राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं की संख्या के आधे से अधिक मत यदि किसी को नहीं मिलता है तो शीर्ष के दो उम्मीदवारों के बीच 24 अप्रैल को दूसरे और निर्णायक दौर का मतदान होगा।
ज्यादातर उम्मीदवार अपने मतदान केंद्रों पर जल्द ही पहुंच गये थे और पत्रकारों के समक्ष मुस्कुराते नजर आये। अप्रैल की गर्मी के बावजूद दक्षिण पेरिस के एक मतदान केंद्र पर मतदाता मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी लाइन में लग गये थे।
मतदाताओं ने कोविड-19 प्रोटॉकॉल का पालन करते हुए मतदान किये। मतदाताओं में से ज्यादातर ने मास्क पहन रखा था या वे ‘हैंड-जेल’ का इस्तेमाल कर रहे थे।
मैक्रों के अलावा दक्षिणपंथी उम्मीदवार मारिन ली पेन और वामपंथी नेता ज्यां-लुस मेलेंकोन राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।
मैक्रों और उनकी पत्नी ने उत्तरी फ्रांस के ले ताउक्वेट शहर में अपने मत डाले।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)