विदेश की खबरें | फ्रांस ने यमन भेजी जा रहीं ईरान के असॉल्ट राइफलें, मिसाइलें जब्त कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हथियार जब्ती की यह कार्रवाई ओमान की खाड़ी में 15 जनवरी को हुयी, जो होरमुज जलडमरूमध्य से संबद्ध एक जल निकाय है। यह फारस की खाड़ी का संकरा मुहाना है, जो अरब सागर से होते हुए हिंद महासागर तक जाता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हथियार जब्ती की यह कार्रवाई ओमान की खाड़ी में 15 जनवरी को हुयी, जो होरमुज जलडमरूमध्य से संबद्ध एक जल निकाय है। यह फारस की खाड़ी का संकरा मुहाना है, जो अरब सागर से होते हुए हिंद महासागर तक जाता है।

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने इस जब्ती को ईरान से यमन तक हथियारों की तस्करी करार दिया है ।

एक अज्ञात जहाज पर लदे इन हथियारों की तस्वीर अमेरिकी केंद्रीय कमान ने बुधवार को जारी की। तस्वीरों से पता चलता है कि इन हथियारों में चीन निर्मित टाइप 56 राइफलें, रूस निर्मित मोलोट एकेएस20यू और पीकेएम-पैटर्न मशीन गन शामिल हैं।

केंद्रीय कमान ने कहा है कि जब्त किये गये हथियारों में तीन हजार से अधिक राइफल और 578,000 कारतूस शामिल हैं। हथियारों की जारी की गयी तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें 23 टैंक निरोधक मिसाइल भी हैं जो कंटेनर से संचालित होती हैं।

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों को हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हूथी विद्रोहियों ने 2014 के आखिर में देश की राजधानी पर कब्जा कर लिया था, और मार्च 2015 से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ संघर्षरत हैं ।

ईरान ने हालांकि, फ्रांस द्वारा जब्त किये गये हथियारों के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने पकड़े गये हथियारों की तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरों में ये हथियार अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े गए ईरान के अन्य हथियारों के समान ही नजर आ रहे हैं।

फ्रांस की ओर से हथियार पकड़े जाने की यह घोषणा ऐसे समय में की गयी है जब ईरान यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस के लिए ड्रोन की अपनी खेप तथा वहां जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर पश्चिमी दबाव का सामना कर रहा है।

ईरान के शहर इस्फ़हान में एक सैन्य कार्यशाला पर एक संदिग्ध इजराइली ड्रोन के हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\