देश की खबरें | फ्रांस ने गलवान में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना पर शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इन ‘‘मुश्किल हालात’’ में फ्रांस की ओर से ‘‘अडिग एवं मित्रवत’’ समर्थन व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली, 30 जून फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना पर शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इन ‘‘मुश्किल हालात’’ में फ्रांस की ओर से ‘‘अडिग एवं मित्रवत’’ समर्थन व्यक्त किया है।

राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | चीन विवाद पर महाराष्ट्र के कांग्रेस मंत्री नितिन राउत ने शरद पवार को घेरा, कहा- रक्षा मंत्री रहते हुए 1962 की गलतियों को क्यों नहीं सुधारा.

पार्ली ने सोमवार को सिंह को लिखे पत्र में द्विपक्षीय सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए जल्दी ही भारत की यात्रा करने का प्रस्ताव दिया है।

सूत्रों ने फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘यह जवानों, उनके परिवारों और देश के लिए बड़ा झटका है। मैं इन मुश्किल हालात में फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के साथ-साथ अपना अडिग एवं मित्रवत समर्थन व्यक्त करती हूं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2199 नए केस पाए गए, 62 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पार्ली ने शोकसंतप्त परिवारों और पूरे भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भारत को क्षेत्र में फ्रांस का सामरिक सहयोगी बताते हुए उन्होंने भारत के साथ अपने देश की गहरी एकजुटता की बात दोहराई तथा रक्षा संबधों को और मजबूत बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ताओं को आगे बढ़ाने की खातिर भारत आने की इच्छा जताई।

पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर पिछले सात सप्ताह से भारत और चीन की सेनाएं टकराव की स्थिति में हैं। गलवान घाटी में 15 जून को हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के शहीद हो जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है। चीनी पक्ष के जवान भी हताहत हुए हैं, लेकिन उसने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा एवं रणनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं।

भारत को फ्रांस से छह राफेल युद्धक विमानों की पहली खेप 27 जुलाई को मिलने की उम्मीद है। इन विमानों से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ लगभग 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो जून को फ्रांसीसी समकक्ष से बातचीत की थी। बातचीत में उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद भारत को राफेल जेट विमानों की आपूर्ति निर्धारित समय पर की जाएगी।

विमानों का पहला स्क्वाड्रन वायुसेना के अंबाला स्टेशन पर तैनात किया जाएगा जिसे भारतीय वायुसेना के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक माना जाता है।

यह विमान कई शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम है। इसमें यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए का मेटॉर मिसाइल शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\