विदेश की खबरें | फ्रांस और स्पेन ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिये सख्त कोविड मानकों को लागू करने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस सरकार ने निगेटिव जांच रिपोर्ट को पेश करना अनिवार्य कर दिया है और अपने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक रूप से चीन नहीं जायें। चीन और फ्रांस के बीच उड़ानों में फ्रांस मास्क की अनिवार्यता को दोबारा लागू कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फ्रांस सरकार ने निगेटिव जांच रिपोर्ट को पेश करना अनिवार्य कर दिया है और अपने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक रूप से चीन नहीं जायें। चीन और फ्रांस के बीच उड़ानों में फ्रांस मास्क की अनिवार्यता को दोबारा लागू कर रहा है।

फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारी चीन से आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस के नये स्वरूप की पहचान करने के लिये हवाई अड्डे पर उनकी औचक पीसीआर जांच करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि ये नये नियम रविवार से प्रभावी होंगे।

फ्रांस और स्पेन ने कहा कि दोनों देश पूरे यूरोप के लिये इस तरह की नीति पर जोर देंगे ।

फ्रांस में मौसमी फ्लू, ब्रोंकाइटिस तथा कोविड-19 के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों में हाल के सप्ताह में भारी भीड़ देखने को मिली थी।

इससे पहले, स्पेन सरकार ने कहा था कि चीन से आने वाले सभी हवाई यात्रियों के लिये कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट अथवा टीकाकरण प्रमाण पत्र पेश करना जरूरी कर दिया गया है ।

स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियस ने संवाददाताओं को बताया कि चीन में मामलों में वृद्धि के बाद स्पेन यूरोपीय स्तर पर इसी तरह के उपायों पर जोर देगा। उन्होंने कहा कि स्पेन के हवाई अड्डों पर कोविड जांच को बढ़ाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह व्यवस्था कब से प्रभावी होगी।

स्पेन के इस ऐलान से पहले इटली ने कहा था कि वह चीन से आने वाले हवाई यात्रियों के लिये कोविड जांच जरूरी करेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज