विदेश की खबरें | फ्रांस: ओलंपिक से पहले उच्च सुरक्षा के बीच एक सैनिक पर चाकू से हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ओलंपिक 2024 शुरू के होने से पहले शहर में उच्च सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने बताया कि गोली लगने से जवान का कंधा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने बताया कि हमले के पीछे क्या मकसद था, इस बारे में जांच की जा रही है।
अभियोजक कार्यालय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा संदिग्ध की पहचान की जा रही है। राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय के अनुसार, इस हमले के पीछे आंतकियों का हाथ होने का संदेह नहीं है।
यह जवान फ्रांस की घरेलू सुरक्षा के लिए गठित किए गए ‘सेंटिनेल’ बल का था। वर्ष 2015 में हुए घातक इस्लामी चरमपंथी हमलों के बाद फ्रांस के प्रमुख स्थलों की सुरक्षा के लिए इस बल का गठन किया गया था।
देश के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि जब हमला हुआ उस समय सेना का जवान पूर्वी पेरिस के गारे डे एल ‘एस्ट रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहा था और हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।
पेरिस में ओलंपिक के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजार किए गए हैं। ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

