एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एफपीआई ने मार्च में भारतीय बाजारों में 17,304 करोड़ रुपये डाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय बाजारों में निवेश का सिलसिला मार्च में लगातार तीसरे महीने जारी रहा। मार्च में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 17,304 करोड़ रुपये का निवेश किया।

जरुरी जानकारी | एफपीआई ने मार्च में भारतीय बाजारों में 17,304 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली, चार अप्रैल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय बाजारों में निवेश का सिलसिला मार्च में लगातार तीसरे महीने जारी रहा। मार्च में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 17,304 करोड़ रुपये का निवेश किया।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने एक से 31 मार्च के दौरान शेयरों में 10,482 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार में 6,822 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 17,304 करोड़ रुपये रहा।

इससे पहले एफपीआई ने फरवरी में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से भारतीय बाजारों में निवेश प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान टीकाकरण अभियान तथा अर्थव्यवस्था में सुधार की वजह से बाजार काफी हद तक स्थिर है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका द्वारा 1,900 अरब डॉलर के महामारी राहत पैकेज की घोषणा के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में अत्यधिक तरलता है। इसका प्रवाह भारत जैसे उभरते बाजारों की ओर हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).