देश की खबरें | गुजरात में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जामनगर में 17 वर्षीय किशोरी के बलात्कार का फरार आरोपी सोमवार को पकड़ा गया।
जामनगर, पांच अक्टूबर गुजरात के जामनगर में 17 वर्षीय किशोरी के बलात्कार का फरार आरोपी सोमवार को पकड़ा गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
इससे एक दिन पहले आरोपी के तीन कथित सहयोगी गिरफ्तार किए गए थे।
किशोरी के साथ चार व्यक्तियों ने 28 सितंबर को सामूहिक बलात्कार किया था जिनमें से एक को पीड़िता जानती थी।
घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बुद्ध भाटिया, मयूर भाटिया और देवकरण गढ़वी को गिरफ्तार किया था।
सोमवार को यहां जमखंबालिया से चौथे आरोपी मोहित अंबालिया को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गुजरात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा कि यह त्रासद और निंदनीय घटना है।
उन्होंने कहा कि किशोरी की सहायता के लिए एक दल भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)