एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत, NDRF और SDRF के बचाव अभियान के बाद निकाला गया बाहर

महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बुधौरा गांव में बुधवार दोपहर बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गयी है. करीब 18 घंटे तक चले अभियान के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चे का शव बोरवेल से बाहर निकाला जा सका. जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल लाने से छह घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी.

उत्तर प्रदेश: बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत, NDRF और SDRF के बचाव अभियान के बाद निकाला गया बाहर
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

महोबा/उत्तर प्रदेश, 3 दिसंबर: महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बुधौरा गांव में बुधवार दोपहर बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गयी है. करीब 18 घंटे तक चले अभियान के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चे का शव बोरवेल से बाहर निकाला जा सका. महोबा के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, "करीब 18 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया, "बोरवेल में 25 फीट की गहराई के नीचे पानी था और ऐसा लगता है कि बच्चा उसी पानी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई." वहीं, महोबा जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर गुलशेर अहमद ने बताया कि जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल लाने से छह घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार ने COVID19 का आरटी-पीसीआर परीक्षण शुल्क घटाया, अधिक चार्ज करने पर लैब को भरना होगा जुर्माना

बुधौरा गांव में बुधवार अपरान्ह करीब ढाई बजे खेत में खेलते समय किसान भागीरथ कुशवाहा का चार साल का बेटा धनेंद्र उर्फ बाबू उसी के खेत के खुले बोरवेल में गिर गया था और वह 25 से 30 फीट की गहराई में नीचे फंसा हुआ था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).